आपको मालूम है कटरीना कैफ और मोहम्मद कैफ का रिश्ता ?
कटरीना कैफ और मोहम्मद कैफ को हमेशा से उनके सरनेम को लेकर कहा जाता था कि इन दोनों में कोई रिश्ता है।
लेकिन इस कन्फ्यूजन को एक बार फिर मोहम्मद कैफ ने दूर कर दिया है। वे हाल ही में कटरीना कैफ से मिले। कैटरीना से मिलने के बाद मोहम्मद कैफ ने
सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की और साथ में कैप्शन भी लिखा। फोटो में दोनों ही
हंसते हुए नजर आ रहे हैं। मोहम्मद कैफ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "आखिरकार
दोनों कैफ मिले। जैसा कि पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि अभी तक कोई रिश्ता
नहीं सिवाय इंसानियत के।"

Comments
Post a Comment